{"_id":"6ad0e210ede0f80644022f4c","slug":"chhindwara-rajesh-sallam-murder-case-tamia-police-arrest-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिंदवाड़ा: युवक की हत्या मामले का खुलासा, शराब पिलाकर जंगल में की वारदात; साली से रिश्ता रखने से था खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिंदवाड़ा: युवक की हत्या मामले का खुलासा, शराब पिलाकर जंगल में की वारदात; साली से रिश्ता रखने से था खफा
Thu, 15 Oct 2026 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:54 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय राजेश सल्लाम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के एक आरोपी की साली से कथित संबंधों को लेकर विवाद था। आरोपियों ने शराब पिलाकर जंगल में उसकी हत्या की और शव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Crime news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने जिले के तामिया थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक राजेश सल्लाम की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। तामिया थाना पुलिस के अनुसार महिला रिश्तेदार से कथित संबंधों के विवाद में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कोहका निवासी 44 वर्षीय राजेश कुडोपा और ग्राम मोरढाना निवासी 46 वर्षीय तिलकराम उर्फ राजेश कवरेती को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
ऐसे मिला शव और हुई पहचान
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आठ अक्तूबर को डिंडी-जोगीभुआर मार्ग के पास बाई-बहना के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। तामिया पुलिस ने बताया कि मृतक के माथे पर चोट के निशान थे तथा उसके गले और हाथों में मफलर बंधा हुआ था। घटनास्थल की छानबीन के दौरान पुलिस को एक नारंगी रंग का गमछा और जंगल के प्रवेश द्वार के पास घास में छिपा हुआ मोबाइल फोन मिला। मोबाइल रिकॉर्ड की जांच के आधार पर मृतक की पहचान इटावा निवासी राजेश सल्लाम के रूप में हुई, जो पिपरिया में मजदूरी का काम करता था।
ये भी पढ़ें- भोपाल: बांग्लादेश का संदिग्ध आतंकी एम्स में भर्ती, जेएमबी से जुड़े तालुकदार को देवबंद से गिरफ्तार कर लाया गया
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से सुलझी गुत्थी
तामिया पुलिस की जांच में सामने आया कि सात अक्तूबर को राजेश सल्लाम अपनी साइन मोटरसाइकिल से आरोपी तिलकराम के साथ पिपरिया से तामिया क्षेत्र के कोहका के लिए निकला था। अगले दिन आरोपी तिलकराम अकेला पिपरिया लौट आया, जबकि राजेश का कोई पता नहीं चला। पिपरिया-तामिया मार्ग पर स्थित कुआबादला टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को बाइक पर तिलकराम आगे और राजेश पीछे बैठा दिखाई दिया। इसके बाद साइबर सेल के सहयोग से पुलिस ने आरोपी तिलकराम को तलाश कर हिरासत में लिया और पूछताछ की।
साली से रिश्ते बने कारण
पुलिस की पूछताछ में आरोपी तिलकराम ने स्वीकार किया कि मृतक राजेश सल्लाम के उसकी साली के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से संबंध थे। इस बात को लेकर आरोपी राजेश कुडोपा ने मृतक को पहले धमकी भी दी थी। तामिया पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सात अक्तूबर को राजेश को पिपरिया से ले जाकर रास्ते में शराब पिलाई और बाई-बहना के जंगल में शौचालय के बहाने बाइक रुकवाई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, उसे बेहोश कर जंगल के अंदर ले गए तथा मफलर से गला घोंटकर और सिर जमीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर छुपाई गई मोटरसाइकिल, उसकी चाबी और घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त कर लिया है।