फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Old man murdered with sharp weapon in Harrai

Chhindwara News : हर्रई में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, आधी रात को दिया गया हत्याकांड को अंजाम

Tue, 25 Jul 2023 10:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 10:05 AM IST
सार

हर्रई ब्लॉक के ग्राम आजनगांव में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Chhindwara News: Old man murdered with sharp weapon in Harrai
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्रई ब्लॉक के ग्राम आजनगांव में सोमवार को एक 62 साल के वृद्ध का शव उसी के घर में मिला, जिससे सनसनी फैल गई। मृतक फूलभान शाह उईके की किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी, जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

 
टीआई के मुताबिक घटना देर रात की है, फूलभान शाह और उसकी पत्नी दोनों ही मकान में अकेले रहते हैं, ऐसे में किसी ने फूलभान शाह की आधी रात में हत्या कर दी। जिसकी जानकारी उसकी पत्नी ने पुलिस को दी है। हालांकि पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक मामले में कोई अहम कड़ी नहीं जुड़ पाई है। 
विज्ञापन


गांव में ही अलग रहते है बेटे और भाई
पुलिस की माने तो मृतक के दो बेटे हैं। बब्लू उईके और सुखदयाल उईके वह भी अपने परिवार के साथ गांव में अलग रहते हैं, ऐसे में दोनों पति पत्नी इस मकान में अकेले रहते थे, वहीं पुलिस की माने तो पत्नी अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है, वहीं जल्द मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed