फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Missing middle-aged man dead body found in the well of Mandi

Chhindwara News: लापता अधेड़ व्यक्ति की मंडी के कुएं में मिली लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

Fri, 14 Jul 2023 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 09:28 PM IST
सार

Chhindwara News: छिंदवाड़ा जिले में लापता अधेड़ व्यक्ति की कुएं में लाश मिली है। व्यक्ति अमरवाड़ा का रहने वाला था, जो शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से गायब हो गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Chhindwara News Missing middle-aged man dead body found in the well of Mandi
मृतक व्यक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा नगर स्थित कृषि उपज मंडी के कुएं के पास एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, अधेड़ की शिनाख्त अमरवाड़ा नई आबादी निवासी हेमंत तिवारी के रूप में हुई है, जिसके शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतक के भाई यशवंत तिवारी ने बताया कि हेमंत शुक्रवार को सुबह पांच बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिसकी तलाश अमरवाड़ा सहित आसपास के अंचलों में की गई।  सोशल मीडिया में भी हेमंत के लापता होने की सूचना पोस्ट की गई।
विज्ञापन


वहीं, दोपहर में जानकारी मिली कि हेमंत का शव कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित कुएं में मिला है। मौके पर उन्होंने इसकी सूचना अमरवाड़ा पुलिस को दी। अमरवाड़ा पुलिस ने लोगों की मदद से हेमंत के शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। वहीं नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर किया जाए तो इस तरह से अधेड़ का शव कुएं में मिलने की घटना के बाद सनसनी फैल गई थी, जिसके बाद परिजन भी सकते में हैं। हालांकि, पुलिस सारे मामले को लेकर जांच कर रही है कि आखिरकार मृतक के साथ हुई घटना की सच्चाई क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed