फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News Girl died due to snake bite of three feet long in Junadhana of Kohka

Chhindwara News: कोहका के जूनाढाना में तीन फीट लंबे सांप के काटने से बालिका की मौत

Fri, 14 Jul 2023 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jul 2023 09:36 PM IST
सार

Chhindwara News: रात में तीन बजे अचानक बालिका रोने लगी। बालिका के रोने से परिवार के लोगों ने समझा कि सपना देखकर डर गई होगी। थोड़ी देर में बालिका ने हाथ दिखाया, हाथ में सांप के काटने के निशान थे।

विज्ञापन
Chhindwara News Girl died due to snake bite of three feet long in Junadhana of Kohka
सांप के काटने से बालिका की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में परासिया के न्यूटन चौकी क्षेत्र के सबसे दूर के गांव कोहका के जूनाढाना में तीन साल की बालिका को तीन फीट लंबे सांप ने काट लिया। करैत प्रजाति के सांप का दंश बालिका के लिए जानलेवा बन गया। शुक्रवार को बालिका का पोस्टमॉर्टम किया गया। घटना शुक्रवार रात तीन बजे के आसपास की है। जूनाढाना में तीन साल की बालिका नंदिनी अपनी मां के साथ कमरे में सोई थी। परिवार के अन्य लोग भी वहीं सोए थे।

विज्ञापन


रात में तीन बजे अचानक बालिका रोने लगी। बालिका के रोने से परिवार के लोगों ने समझा कि सपना देखकर डर गई होगी। थोडी देर में बालिका ने हाथ दिखाया। हाथ में सांप के काटने के निशान थे।तत्काल बिस्तर में देखा गया तो सांप मौजूद था। करैत प्रजाति का सांप बिस्तर में ही था। बालिका के नाना ने सांप को मार दिया। रिश्तेदार को बुलाया गया।
विज्ञापन


कोहका जूनाढाना पहाड के गांव है। रात में बारिश भी बहुत हो रही थी। बालिका को अस्पताल लाना ग्रामीणों के लिए साधन के अभाव में संभव नहीं था। आधे घंटे में ही बालिका की मौत हो गई। बालिका के चाचा किसनलाल ने बताया कि सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बालिका का पोस्टमार्टम कराया। शव को परिजनों को सौंपा गया। गौरतलब है कि बालिका और उसकी मांग मायके में रह रहे थे। बालिका के पिता पिपरिया मजदूरी करने गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरनाक सांपों में शामिल है करैत...
करैत सांप सबसे जहरीले सांपों की सूची में शामिल है। यह कुंडल लगाकर उसमें मुंह छुपाकर बैठा रहता है। इंसानों की गर्मी इसे पसंद है। अक्सर से बिस्तर में पाया जाता है। नंदिनी के घर में दरवाजे नहीं है। रात में सांप अंदर आकर बिस्तर में घुस गया। हलचल होते ही उसने बालिका को काट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed