{"_id":"64f4210ccaa194d2010b20d5","slug":"chhindwara-news-district-vice-president-of-bharatiya-janata-yuva-morcha-bought-land-on-the-moon-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस शख्स ने चांद पर खरीदी जमीन, कहा- भारत से दूर नहीं चंद्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इस शख्स ने चांद पर खरीदी जमीन, कहा- भारत से दूर नहीं चंद्रमा
Sun, 03 Sep 2023 11:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:30 AM IST
सार
Chhindwara News: छिंदवाड़ा के भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद अब चांद पर बसने का सपना संजो लिया है, उन्होंने अमेरिका की एक सोसायटी से लगभग नौ हजार रुपये चुकाकर चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदी है।
विज्ञापन
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने चांद पर खरीदी जमीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज चौधरी ने अमेरिका की लूनर रजिस्ट्री इंटरनेशनल कंपनी से डेढ़ साल की बेटी के नाम पर चांद में एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराई है। दरअसल अनुज चौधरी का मानना है कि भविष्य में यदि चांद पर दुनिया बसती है तो वह भी अपना छोटा सा आशियाना चांद पर बनाएंगे, उन्होंने अपनी डेढ़ साल की बिटिया अक्षता चौधरी के नाम पर यह जमीन खरीदी है।
चांद के साउथ पोल पर भारत के चंद्रयान 3 की लैंडिंग के बाद हर तरफ खुशी का महौल है, ऐसे में छिंदवाड़ा के भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने इस सफलता के बाद अब चांद पर बसने का सपना संजो लिया है, उन्होंने अमेरिका की एक सोसायटी से लगभग नौ हजार रुपये चुकाकर एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री भी खरीद ली है। पिपरियाबीरसा निवासी अनुज चौधरी ने चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने का दावा किया है, जिसके लिए उन्होंने बकायदा लूनर रजिस्ट्री इंटरनेशनल कंपनी को इंटरनेट बैकिंग के द्वारा 9 हजार रुपये का भुगतान किया है, वहीं अनुज ने कुल 10 हजार रुपये इस कंपनी को दिए हैं, जिससे सात दिनों के भीतर उन्हें रजिस्ट्री के तमाम कागजात और जिस जमीन को उन्होंने लिया है उसकी सीडी दी जाएगी।
भारत से दूर नहीं चंद्रमा
भाजपा नेता का कहना है कि भारत ने साउथ पोल पर चंद्रयान 3 उतारकर दुनिया को यह दिखा दिया है कि भविष्य में चांद पर भारत का भी दावा होगा, यदि यहां जीवन की संभावना बनती है, तो भविष्य में चांद पर उनकी भी एक छोटी सी जमीन होगी।