फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara News: Attack of wild boars in Chhindwara, four farmers going to the fields injured, one in critical condition

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में जंगली सूअरों का हमला, खेतों पर जा रहे चार किसान घायल, एक की हालत नाजुक

Sat, 21 May 2022 08:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 21 May 2022 08:34 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जंगली सूअरों के हमले का मामला सामने आया है। इस हमले में चार किसान जख्मी हुए हैं, वहीं एक किसान की हालत ज्यादा खराब बताई गई है। घायलों को चौरई अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Chhindwara News: Attack of wild boars in Chhindwara, four farmers going to the fields injured, one in critical condition
छिंदवाड़ा में जंगली सूअर के हमले में चार किसान घायल हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में चार किसान जंगली सूअरों के हमले में घायल हुए हैं। एक किसान की हालत ज्यादा खराब बताई गई है। घायलों को चौरई अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर छिंदवाड़ा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जिले की चांद तहसील के ग्राम चिखली खुर्द का है। बताया गया कि कुछ किसान शनिवार सुबर खेतों पर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन पर पीछे से जंगली सूअरों ने हमला कर दिया। इसमें चार किसान बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें अन्य किसानों की मदद से तत्काल चौरई अस्पताल ले जाया गया, जहां से दो को छिंदवाड़ा रेफर किया गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल किसानों के नाम कलुआ वर्मा, अखिलेश कहार, महिला मूसाई यादव बताए गए हैं। एक अन्य की जानकारी सामने नहीं आ सकी। सभी चिखली खुर्द के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

 
गौरतलब हो कि चांद तहसील के चिखली खुर्द में कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जो वन परिक्षेत्र से जुड़े हुए हैं। ऐसे में वन्य प्राणी पानी की तलाश में अक्सर गांव की तरफ आते हैं और इस तरह से लोगों पर हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed