फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Navya Naveli granddaughter of BIG B participated in the program of Innerwheel Club

Chhindwara: इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुईं BIG B की नातिन नव्या नवेली,बोलीं- छिंदवाड़ा आकर अच्छा लगा

Tue, 10 Jan 2023 09:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 09:16 PM IST
सार

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पहुंचीं। महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इनरव्हील के एक कार्यक्रम में सोमवार को शामिल हुईं।

विज्ञापन
Chhindwara Navya Naveli granddaughter of BIG B participated in the program of Innerwheel Club
BIG B की नातिन नव्या नवेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली इनरव्हील के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छिंदवाड़ा पहुंचीं। यहां उन्होंने महिलाओं के हेल्थ से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। छिंदवाड़ा पहली बार आकर उन्होंने छिंदवाड़ा की तारीफ की और कहा कि मैंने छिंदवाड़ा का नाम सुना था, छिंदवाड़ा आकर बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन


नव्या नवेली ने कहा कि मैं फिल्मों में नहीं आने वाली हूं। मैं चाहती हूं कि अपने काम से नाम रोशन करूं। बता दें कि नव्या नवेली नंदा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए ‘आरा हेल्थ’ नाम की एक संस्था चलाती हैं। नव्या नवेली ने बताया कि वह महिलाओं की हेल्थ को लेकर काम कर रही है, यहां भी उन्होंने इनरवियर से जुड़ी महिलाओं से बात की तथा अपने विचार रखें। छिंदवाड़ा की महिलाओं ने उनका तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
विज्ञापन


नव्या नवेली नंदा कुछ दिन पहले वो भोपाल आईं थीं। पुराने भोपाल के लखेरापुरा में शॉपिंग की और इब्राहिमपुरा में चाट के चटकारे लिए थे। नव्या ने भोपाल की गलियों में घूमते और चाट खाते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। नव्या के इस अंदाज को भोपालियों ने खूब पसंद किया, क्योंकि उन्होंने सड़क किनारे दुकान के बाहर लगे बेंच पर बैठकर चाट खाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed