फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Kamal Nath said in the nettle - development will happen only when the account of votes is found

Chhindwara: कमलनाथ ने बिछुआ में कहा- विकास तभी होगा, जब वोट का हिसाब मिलेगा

Sat, 10 Jun 2023 10:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 10 Jun 2023 10:29 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बिछुआ में जनसभा की। उन्होंने कहा कि चार महीने के बाद बिछुआ में विकास होगा। आपको भी वोट का हिसाब देना होगा। 
 

विज्ञापन
Chhindwara: Kamal Nath said in the nettle - development will happen only when the account of votes is found
कमलनाथ संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने शनिवार को छिंदवाड़ा के आदिवासी विकास खंड बिछुआ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास होगा, लेकिन आपको अपने वोट का हिसाब भी देना होगा। बिछुआ का विकास मैंने किया, लेकिन आप वोट दूसरे को दे देते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। यह बिछुआ की परंपरा है कि काम किसी से करवाओ, वोट किसी और को दे दो। चुनाव के बाद अब हर चीज का हिसाब होगा। 

विज्ञापन


कमलनाथ ने यह भी कहा कि मुझे पता है कि बिछुआ के किसानों को पानी की जरूरत है। माचागोरा बांध से पानी आएगा लेकिन चार महीने इंतजार करना पड़ेगा। हर काम होंगे, लेकिन आपको भी हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने दोहराया कि उनकी 15 महीने की सरकार में छिंदवाड़ा जिले के 75 हजार किसानों का कर्ज माफ हुआ था। उन्होंने वादा किया कि सभी को 100 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। लेकिन चार महीने इंतजार करना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ-साथ सांसद नकुल नाथ भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बिछुआ विकास कार्यों में पिछड़ रहा था। इस वजह से वे कमलनाथ को लेकर आए हैं। नकुलनाथ ने मंच से घोषणा की कि यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह 500 रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली मुफ्त और एक हजार रुपये की पेंशन महिलाओं को प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed