फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara jewellery shop robbery attempt uttar pradesh police may take custody of accused in carbine gun loot

Chhindwara News: ज्वेलरी शॉप में मशीन गन से फायरिंग मामले के तार यूपी से जुड़े, पुलिस छिंदवाड़ा के लिए रवाना

Tue, 17 Jan 2023 03:40 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 17 Jan 2023 03:40 PM IST
सार

छिंदवाड़ा की छोटी बाजार में बीते सोमवार को एक बदमाश ने ज्वेलरी की दुकान में घुसकर लूट का प्रयास किया था। सराफा दुकानदार के लूट का विरोध करने पर बदमाश ने मशीन गन से फायरिंग की थी। इस दौरान दुकानदार को गोली लगी थी। जब बदमाश बाइक से भागने लगा, तो आसपास मौजूद लोगों ने घेरकर पकड़ लिया था।

विज्ञापन
chhindwara jewellery shop robbery attempt uttar pradesh police may take custody of accused in carbine gun loot
carbine gun loot case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की छोटी बाजार में ज्वेलरी शॉप में जिस कार्बाइन गन से फायरिंग की गई थी, उसके तार यूपी से जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम देर रात छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो चुकी है, जो किसी भी समय छिंदवाड़ा पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि इस संबंध में कुछ भी कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन यूपी के मैनपुरी जिले के सुल्तानगंज में लूट के दौरान एक कार्बाइन गन गायब हो गई थी। ऐसे में छिंदवाड़ा में जिस गन से फायर किया गया, उसे लूट की घटना से जोड़ा कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस इस पर कुछ भी कहने से बच रही है।

विज्ञापन


चोरी की बाइक से दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी संदीप यादव ने ज्वेलरी शॉप को लूटने के लिए जिस बाइक का इस्तेमाल किया था, वह चोरी की थी। इसको लेकर पुलिस ने जानकारी दी है। हालांकि उसने बाइक कहां से चोरी की, इसका भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बिना किसी रेकी के इस वारदात को अंजाम दिया है, इसको लेकर अभी जांच जारी है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
विज्ञापन


कार्बाइन गन को लेकर जारी है पूछताछ
आरोपी के पास कार्बाइन गन कहां से आई, इसको लेकर छिंदवाड़ा पुलिस भी पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि यूपी में लूट की एक घटना घटित हुई थी, जिससे इस घटना को जोड़ कर देखा जा सकता है। ऐसे में यूपी पुलिस को कुछ इनपुट हाथ लगे हैं, जिसके बाद वह छिंदवाड़ा के लिए रवाना हो चुकी है जैसे यूपी पुलिस छिंदवाड़ा पहुंचेगी उसके बाद मामले का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed