फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: In Tamia, youths driving under the influence of alcohol created a ruckus, trampled the woman, hit the bikes

छिंदवाड़ा: तामिया में शराब के नशे में कार चला रहे युवकों ने मचाया उत्पात, महिला को रौंदा, बाइक्स को मारी टक्कर

Thu, 05 May 2022 01:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 05 May 2022 01:20 PM IST
सार

तामिया में बीच बाजार एक कार अचानक बेकाबू हो गई, जिसने माता मंदिर के सामने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में महिला को गंभीर रुप से चोट आई है। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 
 

विज्ञापन
Chhindwara: In Tamia, youths driving under the influence of alcohol created a ruckus, trampled the woman, hit the bikes
तामिया में बेकाबू कार का आतंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के तामिया में नशे में धुत होकर कार चला रहे युवकों ने बाजार में उत्पात मचाया, जिसके बाद वहां हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहे युवकों ने बाजार में चल रही महिला टक्कर मार दी। वहीं, सड़क में खड़े दो पहिया वाहनों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने शराबी युवकों को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तामिया में बीच बाजार एक कार अचानक बेकाबू हो गई, जिसने माता मंदिर के सामने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में महिला को गंभीर रुप से चोट आई है। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


महिला को टक्कर मारने के बाद भी कार सवार युवक नहीं रुके और सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए इटावा की तरफ बढ़ गए। बाजार में मौजूद लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तेजी से भाग रहे शराबी कार सवारों को जामी मार्ग पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर कार चला रहा था युवक
पुलिस के अनुसार कार कमला नागले पिता हेमराज नागले निवासी वार्ड न. 1 काली मंदिर के पास पनारा डुंगरिया जुन्नारदेव की बताई जा रही है, कार में सवार बंटी अपने साथी देवेश रामसिंह नागेश के साथ नशे में धुत होकर सवार थे। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed