फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: High speed bike collided with a tree, two friends died

Chhindwara: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौत, दोनों ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे

Mon, 28 Nov 2022 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 28 Nov 2022 10:13 PM IST
सार

छिंदवाड़ा में दो दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया तो दूसरे युवक की मौत अस्पताल में हो गई। 

विज्ञापन
Chhindwara: High speed bike collided with a tree, two friends died
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक दोस्त थे और ढाबे से खाना खाकर घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा छिंदवाड़ा के मैनीखापा स्थित कौड़िया ढाबे के पास हुआ। लावाघोघरी टीआई के मुताबिक मैनीखापा निवासी सुनील नायक अपने दोस्त मोहनलाल उर्फ करन मर्सकोले निवासी मानकादेही के साथ कौड़िया जोड़ के पास स्थित ढाबे में खाना खाने गया था। लौटते समय दोनों की बाइक यहां पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोट आई, इस दौरान करन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील नायक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बाइक काफी तेज गति से दौड़ रही थी, जिसके कारण अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


इस हादसे के बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्कूटी वाहन को जब्त कर लिया है, वहीं पुलिस की आशंका है कि दोनों ही दोस्त शराब के नशे में बाइक चला रहे थे तभी उनके साथ यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed