{"_id":"649efed7a6fea8954c0b4c45","slug":"chhindwara-father-daughter-died-in-road-accident-car-collided-with-truck-parked-on-pandhurna-highway-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पांढुर्ना हाइवे पर खड़े ट्रक से कार टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पांढुर्ना हाइवे पर खड़े ट्रक से कार टकराई
Fri, 30 Jun 2023 09:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 09:42 PM IST
सार
Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पांढुर्ना हाइवे पर ट्रक खड़ा था, जिसमें कार टकरा गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में पांढुर्ना के नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को नेशनल हाइवे-47 पर ऐसे ही एक भीषण सड़क हादसे ने पिता-पुत्री की जान ले ली। हादसा शाम पांच बजे के आसपास का है। यहां तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़े ट्रक से भिड़ंत में दो की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी है। नागपुर निवासी पिता-पुत्री की मौत और पत्नी व दादा-दादी को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बड़चिचोली बाइपास के पास भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमएच-12 जेजेड-1319 ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में कार चालक मिथिलेश पिता गिरीश खेरड़े निवासी नागपुर को सिर पर गंभीर चोट और छह महीने की मासूम पुत्री को अंदरूनी चोट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी नीतू खेरड़े को सिर पर, मृतक के पिता डॉ. गिरीश खेरड़े को पैर पर और माता सुधा पति गिरीश खेरड़े को कमर पर चोट लगने के चलते चिकित्सकों ने नागपुर रेफर किया। सभी घायलों को बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी आशीष भिमटे ने अपने वाहन से पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ लापरवाही बरतते मदद करने के लिए सामने नहीं पहुंचा। इस संबंध में जब बीएमओ दीपेश सलामे से पूछा गया तो जवाब देने से बचते नजर आए। लेकिन मरीजों के प्रति स्वास्थकर्मियों की क्या जवाबदेही होती है। यह पाठ सीखने में नाकाम नजर आए।
