फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Family dispute took life! Husband brutally murdered pregnant wife by pelting a brick in Sausar, arrested

Husband Murdered Wife: पारिवारिक विवाद ने ली जान! सौसर में पति ने गर्भवती पत्नी की ईंट पटककर बेरहमी से हत्या की

Mon, 23 May 2022 10:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 23 May 2022 10:39 AM IST
सार

महिला की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर में ही मिला था। उसके शरीर में कई जगह घाव एवं चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Chhindwara: Family dispute took life! Husband brutally murdered pregnant wife by pelting a brick in Sausar, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सौसर में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की ईंट पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच किसी मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिस पर नाराज पति ने गुस्से में पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सौसर थाना क्षेत्र के बेरडी की बताई जा रही है। महिला की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का शव उसके घर में ही मिला था। उसके शरीर में कई जगह घाव एवं चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि  शनिवार को पारिवारिक विवाद के चलते पति ने ईंट से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दो साल पूर्व 25 वर्षीय  रेणुका और किशोर कुड़ापे ने कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ करता था। सात माह की गर्भवती रेणुका पिछले छह माह से एक ही घर में पति से अलग रह रही थी। शनिवार को विवाद के दौरान पति किशोर ने चूल्हे की ईंट से रेणुका पर हमला कर दिया। जिससे  उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने पीएम के बाद किशोर के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला  दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रेणुका और किशोर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। न्यायालय में प्रकरण दायर कर रेणुका अपने पति किशोर से खाना खर्च के एक हजार रुपये प्रतिमाह ले रही थी। रेणुका का पूर्व में एक विवाह हो चुका था। किशोर से प्रेम संबंध होने की जानकारी  मिलने पर पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद किशोर और रेणुका ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed