फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Dead body of woman found in suspicious condition in goat's room in Bijori Gumai village

छिंदवाड़ा: बिजोरी गुमाई गांव में बकरी के कोठे में निर्वस्त्र मिला महिला का शव, प्राइवेट पार्ट में ठूंसी लकड़ी

Thu, 12 May 2022 04:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 12 May 2022 04:42 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक महिला का शव बकरी के कोठे में संदिग्ध हालत में मिला है। शव लहूलुहान था, उस पर कोई कपड़ा नहीं था। प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का बात भी सामने आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
 

विज्ञापन
Chhindwara: Dead body of woman found in suspicious condition in goat's room in Bijori Gumai village
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से खौफनाक मामला सामने आया है। एक महिला का शव बकरी के कोठे (बकरी बांधने की जगह) में संदिग्ध हालत में मिला है। शव लहूलुहान था, उस पर कोई कपड़ा नहीं था। प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालने का बात भी सामने आई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले में परासिया के उमरेठ थाना क्षेत्र का मामला है। यहां के बिजोरी गुमाई गांव में 42 साल की महिला का शव बकरी के कोठे में निर्वस्त्र पाया गया। महिला दो-तीन दिनों से बीमार थी। बुधवार दोपहर वह खाना खाकर सोई थी। शाम को उसके परिजनों ने लहूलुहान हालत में उसे बकरी के कोठे में निर्वस्त्र पड़ा पाया। महिला के सिर और गले में भी चोट के निशान थे। परासिया टीआई प्रतिक्षा मार्कों शनिवार को बिजोरी गुमाई गांव पहुंचीं। दोपहर बाद महिला का शव परासिया लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन


मृतका के बेटे ने बताया कि वह दो दिन पहले किसी काम से घर से चला गया था। बहन कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। शाम को उसके भाई ने बताया कि मां की मौत हो गई है। पिता घर में ही नशे में धुत्त थे। डॉ. अवनी गुप्ता और डॉ. सुंधाशु मानेकर से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शव के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर पुलिस को महिला के पति पर संदेह है। घर में वह नशे में धुत्त हालत में था। पुलिस को संदेह है कि महिला का पति ही इस मामले में आरोपी है। एसडीओपी अनिल शुक्ला ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। महिला को चोट के निशान थे। महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला और स्पष्ट हो सकेगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed