{"_id":"648d84afa78147c29b035a83","slug":"chhindwara-crime-fed-up-with-husband-harassment-wife-consumed-poison-died-during-treatment-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara Crime: पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara Crime: पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
Sat, 17 Jun 2023 03:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Jun 2023 03:32 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला पति की प्रताड़ना से काफी तंग आ चुकी थी, ऐसे में उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल, मायके पक्ष वालों ने शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में उमरानाला चौकी क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर की एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया था। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी का समय पर इलाज भी नहीं कराया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मायके वालों के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
विज्ञापन
सौंसर एसडीओपी डीवीएस नागरे ने बताया कि शिकारपुर निवासी 26 वर्षीय करिश्मा की शादी लगभग आठ साल पहले अंकुश डोंगरे से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से अंकुश पत्नी करिश्मा को घरेलू बातों को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने लगा था। दो जून की सुबह दंपती के बीच विवाद हुआ था। प्रताड़ना से तंग आकर करिश्मा ने चूहा मार दवा खा लिया था। परिजनों ने करिश्मा को अस्पताल ले जाने कहा था। अंकुश करिश्मा को घर से लेकर तो निकला, लेकिन उसका इलाज नहीं कराया।
विज्ञापन
इलाज के अभाव में 3 जून को करिश्मा की मौत हो गई। मर्ग जांच और मृतका की मां संध्या व बहन सोनम डोंगरे के बयान के आधार पर आरोपी पति अंकुश के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
