फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Congress president's husband beat up woman, case registered against four people

Chhindwara: कांग्रेस सभापति के पति ने महिला को पीटा, चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Tue, 05 Sep 2023 08:12 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 05 Sep 2023 08:12 PM IST
सार

 छिंदवाड़ा नगर निगम में विद्युत विभाग की सभापति के पति पर महिला को धमकाने और मारपीट के आरोप लगे हैं। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Chhindwara: Congress president's husband beat up woman, case registered against four people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा नगर निगम में विद्युत विभाग की सभापति श्रद्धा माहोरे के पति बबला माहोरे के खिलाफ सोमवार को महिला को धमकाने का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। जांच शुरू कर दी गई है। यह दूसरा मौका है जब सभापति के पति पर वार्ड के ही लोगों ने धमकाने के आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वार्ड के निवासी को बबला माहोरे धमका रहे थे। 

विज्ञापन


सोमवार को शिकायत दर्ज करने आई इमलीखेड़ा निवासी महिला ऊषा साहू ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन मकान के दौरान शुभम माहोरे, दिनेश माहोरे, कविता माहोरे, बबला माहोरे ने उसके मकान की नींव तोड़ दी और मारपीट की। यह घटना रविवार की है। तब से डर में रह रहे हैं। आरोपियों ने रविवार को चार बजे निर्माण के लिए बनाए गए कॉलम तोड़ दिए। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता की सफाई- राजनीतिक साजिश के तहत हुई FIR 
कांग्रेस नेता बबला माहोरे का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। मैं सिर्फ मौके पर समझाने के लिए पहुंचा था। भाजपा नेताओं के दबाव में महिला ने FIR दर्ज कराई है। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed