फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Children unable to go to school due to lack of culvert in Chikatbarri girl crying while expressing

Chhindwara: चिकटबर्री में पुलिया न होने से स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे, दर्द बयां करते हुए रो पड़ी बच्ची

Tue, 04 Jul 2023 08:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Jul 2023 08:55 PM IST
सार

Chhindwara News: मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के तहत आने वाले आदिवासी विकास खंड जुन्नारदेव में हाल-बेहाल है। यहां पुलिया न होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में पुलिया न होने की परेशानी बताते हुए मीडिया के सामने एक बच्ची रो पड़ी।

विज्ञापन
Chhindwara Children unable to go to school due to lack of culvert in Chikatbarri girl crying while expressing
दर्द बयां करते हुए रो पड़ी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में आदिवासी विकास खंड जुन्नारदेव के चिकटबर्री के उमराढाना के स्कूली बच्चे बारिश में नदी के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को स्कूली छात्र-छात्राएं ग्रामीणों के साथ जिला कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने ज्ञापन देकर तत्काल कन्हान नदी पर पुलिया व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई साल से शिकायत कर रहे हैं। बावजूद इसके आज तक उनके गांव में कन्हान नदी पर पुलिया नहीं लगाई गई है, जिसके कारण समस्या सामने आ रही है। स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


शिकायत करते-करते रोने लगी बच्ची...
ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट आई एक बच्ची अपनी पीड़ा सुनाते समय रोने लगी। दरअसल, बच्ची का कहना था कि कई बार नदी में बाढ़ आने के कारण स्कूल नहीं जा पाती है, जिसके कारण स्कूल की मैडम उसे डाटती है। सलाम ग्राम से आए बच्चों का कहना है कि उनके गांव में स्कूल खुलवा दिया जाए या कन्हान नदी पर पुलिया लगा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छिंदवाड़ा मॉडल और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर उठे सवाल...
चिकटबर्री से आए हुए ग्रामीणों की समस्या को देखकर छिंदवाड़ा मॉडल और प्रदेश सरकार के सुशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार पिछले साल में कन्हान नदी पर पुलिया क्यों नहीं डाली गई। ऐसे में ग्रामीण काफी परेशान हैं और लगातार शिकायत कर रहे हैं कि तत्काल उनके गांव में आवागमन से हो रही परेशानी से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed