फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Chief Minister Shivraj's plane could not fly, left for Jabalpur by car

Chhindwara: मुख्यमंत्री शिवराज का विमान नहीं भर सका उड़ान, कार से जबलपुर रवाना

Fri, 01 Jul 2022 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Jul 2022 07:13 PM IST
सार

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान का विमान तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। सीएम के कार्यक्रम में बाधा पहुंची है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Chief Minister Shivraj's plane could not fly, left for Jabalpur by car
इमली खेड़ा एयर स्ट्रिप पर खड़ा विमान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर छिंदवाड़ा पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान का विमान तकनीकी दिक्कतों की वजह से उड़ान नहीं भर पाया। सीएम के कार्यक्रम में बाधा पहुंची है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सीएम लगभग रोज ही आमसभाएं, रोड शो करने अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को वे छिंदवाड़ा गए थे। यहां से उन्हें सतना-सिंगरौली जाना था, पर  इमली खेड़ा एयर स्ट्रिप पर उनके विमान में तकनीकी दिक्कतें आ गईं, जिससे वे सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि जब सीएम शिवराज छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका चार्टर्ड प्लेन खड़ा हुआ था। प्लेन स्टार्ट नहीं था। इसके बाद उन्हें सतना-सिंगरौली की जगह सड़क मार्ग से जबलपुर रवाना होना पड़ा।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम शिवराज दोपहर 12:00 बजे रोड शो करने छिंदवाड़ा पहुंचे थे। उन्होंने निकाय चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवार अंनत धुर्वे और सभी भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया था। कार्यक्रम अनुसार सीएम को यहां से सतना जाना था। विमान में खराबी के कारण मुख्यमंत्री को छिंदवाड़ा में रोड शो खत्म करने के बाद बाय कार जबलपुर के लिए रवाना होना पड़ा। बताया जा रहा है कि वे जबलपुर से सीधे सतना पहुंचेंगे यहां सतना की बात सिंगरौली पहुंचकर निकाय चुनाव का प्रचार करेंगे, सिंगरौली में ही मुख्यमंत्री रात गुजारेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed