{"_id":"64563b0f5297b905ef0124d9","slug":"chhindwara-bajrang-dal-workers-will-protest-on-may-9-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बजरंग दल नौ मई को करेगा प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने CSP से कहा- जबलपुर की तरह यहां न हो तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बजरंग दल नौ मई को करेगा प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने CSP से कहा- जबलपुर की तरह यहां न हो तोड़फोड़
Sat, 06 May 2023 05:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 05:03 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में आगामी नौ मई को बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में जिले के कांग्रेस नेताओं ने सीएसपी को ज्ञापन देते कहा, जैसा जबलपुर जिले में हुआ है, वैसा यहां न हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस के मेनिफेस्टो में बजरंग दल को बैन करने का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जबलपुर के कांग्रेस कार्यालय में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ के बाद छिंदवाड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐसी घटना की छिंदवाड़ा में पुनर्रावृत्ति न हो, इसको लेकर कोतवाली कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, प्रदेश पदाधिकारी गंगा प्रसाद तिवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्य रूप से सीएसपी को दिए ज्ञापन में बजरंग दल के द्वारा नौ मई को छिंदवाड़ा में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में जबलपुर जैसी घटना की पुनर्रावृत्ति न हो, इसकी बात कही। इस दौरान कांग्रेसियों ने कुछ व्हाट्सएप चैट भी दिखाए, जिसमें बजरंग दल के द्वारा छिंदवाड़ा में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर पोस्ट की गई है। हालांकि, पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
नौ मई को छिंदवाड़ा में होगा बड़ा प्रदर्शन...
गौरतलब हो कि नौ मई को कमलनाथ छिंदवाड़ा में रहेंगे। ऐसे में बजरंग दल एक बड़ा प्रदर्शन कांग्रेस के खिलाफ करने जा रही है, जिसको लेकर आसपास से भी काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। ऐसे में अब कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
