{"_id":"643d232d10e953c7ca0cc163","slug":"chhindwara-babu-of-registrar-s-office-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: दस हजार की रिश्वत लेते धराया रजिस्ट्रार कार्यालय का बाबू, लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर मांगी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: दस हजार की रिश्वत लेते धराया रजिस्ट्रार कार्यालय का बाबू, लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर मांगी घूस
Mon, 17 Apr 2023 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 04:15 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्विस प्रोवाइडर इंद्र कुमार साहू ने लोकायुक्त से की शिकायत में बताया था कि उसका लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए एक बाबू 25 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। दस हजार रुपये लेते बाबू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बाबू को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बाबू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय का ये मामला है। बाबू ने लाइसेंस रिन्यू कराने के काम के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की।
बता दें कि छिंदवाड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्विस प्रोवाइडर इंद्र कुमार साहू ने लोकायुक्त से की शिकायत में बताया था कि उसका लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए एक बाबू 25 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि की, फिर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने का ट्रैप तैयार किया। योजना अनुसार इंद्र कुमार साहू को दस हजार रुपये लेकर रजिस्टार कार्यालय में पदस्थ बाबू देवी प्रसाद व्यासबंसी के पास भेजा।
पंजीयक कार्यालय में बाबू देवी प्रसाद व्यास बंसी ने जैसे ही इंद्र कुमार से दस हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। हालांकि कार्रवाई के बाद में मुचलके पर उसे रिहा भी कर दिया।