फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara: Angry BJP leader resigns due to ticket cut, dissatisfaction emerged in Sausar

Chhindwara: टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा, सौसर में उभरा असंतोष, पांढुर्णा में भी हुआ था विरोध

Tue, 22 Aug 2023 12:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Aug 2023 12:47 PM IST
सार

Chhindwara: वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप ठाकरे ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम सौंपे त्यागपत्र में स्पष्ट तौर पर टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं विधानसभा चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ने की घोषणा की है। साथ ही टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप भी लगाये हैं।

विज्ञापन
Chhindwara: Angry BJP leader resigns due to ticket cut, dissatisfaction emerged in Sausar
टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के सौसर और पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जिसको लेकर लगातार कुछ भाजपा नेताओं में असंतोष के स्वर उभर रहे हैx। सोमवार को सौसर में टिकट वितरण से नाराज एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया तथा केंद्रीय चुनाव समिति पर जमकर आरोप लगाए। टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे भाजपा नेता प्रदीप ठाकरे ने प्रेस वार्ता का आयोजन करके पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


वहीं, ठाकरे ने प्रदेशाध्यक्ष के नाम सौंपे त्यागपत्र में स्पष्ट तौर पर टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं विधानसभा चुनाव बतौर निर्दलीय लड़ने की घोषणा की है। साथ ही टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप भी लगाये हैं। प्रेस वार्ता में ठाकरे ने कहा कि वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुये नेता हैं, उन्होंने टिकट वितरण को लेकर केन्द्रीय चुनाव समिति पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं। वर्तमान में जिन्हें टिकट मिली है वे पिछला चुनाव हार चुके हैं। उन्हें टिकट दे दी गई है, जिससे हमारे जैसे नेताओं को मौका नहीं मिल रहा है । ठाकरे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी करके भी यह निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


पांढुर्णा में भी प्रकाश की उम्मीदवारी पर उठ रहे सवाल
कुछ ऐसा ही हाल पांढुर्ना में भी देखने को मिल रहा है। यहां प्रभारी मंत्री के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए जमकर नारेबाजी की थी उसके बाद से बताया जा रहा है कि एक धड़ा भोपाल जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed