{"_id":"66eda80d42a8ec08a00d8b53","slug":"who-is-chhatarpur-nagar-palika-employee-ejaz-khan-whose-illegal-extortion-troubling-footpath-shopkeepers-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: पैसे मांगे तो दुकान उखाड़कर फेंक दूंगा...कौन है नगर निगम की गाड़ी में चलने वाले एजाज खान?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: पैसे मांगे तो दुकान उखाड़कर फेंक दूंगा...कौन है नगर निगम की गाड़ी में चलने वाले एजाज खान?
Fri, 20 Sep 2024 10:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 20 Sep 2024 10:21 PM IST
सार
छतरपुर जिले में अवैध वसूली का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम की गाड़ी में चलने वाले कर्मचारी एजाज खान की अवैध वसूली से दिहाड़ी दुकानदार परेशान हैं। नगर पालिका की कार्रवाई का डर दिखाकर एजाज दुकानदार को पैसे दिए बिना ही सामान लेता है।
विज्ञापन
एजाज खान, नगर पालिका कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर नगर पालिका एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार मामला वसूली वाहन में पदस्थ कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है। वसूली वाहन में पदस्थ कर्मचारी एजाज खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एजाज खान पर आरोप है कि वह सड़क किनारे दुकान लगाकर अपने परिवार के लोगों का भरण पोषण करने वाले गरीब दुकानदारों से अवैध वसूली करता है और विरोध करने पर उनकी दुकानें फेंकने और भगाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
एसपी ऑफिस के सामने चाय की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले युवा दुकानदार अनुराग साहू ने बताया कि एजाज खान ने उससे एक पानी की बोतल और 40 रुपये का राजश्री लिया। इसके बदले उसने किसी भी प्रकार के कोई पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर उसने धमकाते हुए कहा कि अगर तुमने पैसा मांगा तो तुम्हारी दुकान यहां से फेंक दूंगा और कल से तुम दुकान नहीं लगा पाओगे। एजाज खान पर इससे पहले भी फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले कई दुकानदारों, महिला दुकानदारों ने भी अवैध रूप से पैसे वसूली करने की आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मामले में छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामला गंभीर है, हम जल्दी से दिखाते हैं। पीड़ित अनुराग साहू ने बताया कि आज से पहले भी उससे कई बार बिना पैसे के सामान ले चुका है और पैसे मांगने पर नगर पालिका के द्वारा कार्रवाई करवाने की धमकी देता है।मामले की जानकारी छतरपुर कलेक्टर पार्थ जयसवाल को भी दी तो उन्होंने मामले में जांच करवाने की बात कही है। वहीं, नगर पालिका CMO माधुरी शर्मा से बात करनी चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
