फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Water level of Bansujara Dam rises water released into Dhasan River by opening 8 gates

बानसुजारा बांध का जलस्तर बढ़ा: 8 गेट खोलकर धसान नदी में छोड़ा पानी; प्रशासन ने लोगों दूर रहने की अपील की

Sat, 29 Aug 2026 03:00 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

बानसुजारा बांध का जलस्तर बढ़ने पर 8 गेट 0.75 मीटर तक खोले गए हैं। धसान नदी में 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। नदी का जलस्तर 7 से 9 फीट बढ़ सकता है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Water level of Bansujara Dam rises water released into Dhasan River by opening 8 gates
बानसुजारा बांध से बढ़ी पानी की निकासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर-टीकमगढ़ जिले की सीमा पर स्थित बानसुजारा बांध के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बाद जल संसाधन विभाग ने शुक्रवार रात बांध के 6 और गेट खोलने का निर्णय लिया। इससे पहले बांध के 2 गेट पहले से खुले हुए थे। अब कुल 8 गेट 0.75-0.75 मीटर तक खोले गए हैं, जिससे करीब 792 घन मीटर प्रति सेकंड पानी धसान नदी में छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

बांध का पूर्ण भराव स्तर 316.50 मीटर है, जबकि वर्तमान जलस्तर 315.25 मीटर तक पहुंच गया है। बांध में करीब 450 घन मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी की आवक हो रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, धसान नदी के निचले हिस्से में जलस्तर करीब 7 से 9 फीट तक बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन


पढे़ं: सिरफिरे आशिक और प्रेमिका ने चौकीदार की हत्या की, पत्नी बच्चों के सामने कार से कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन और बांध प्रबंधन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और आसपास के निचले इलाकों के निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों से धसान नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की गई है।


पानी की आवक बढ़ी तो खुल सकते हैं और गेट
विभाग के अनुसार, यदि बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ती रही तो पानी की निकासी बढ़ाने के लिए और गेट खोले जा सकते हैं। ऐसे में धसान नदी के आसपास के निचले क्षेत्रों में जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। बानसुजारा परियोजना के अनुविभागीय अधिकारी आरएस शेजवार ने आमजन से अपील की है कि वे धसान नदी और आसपास के निचले क्षेत्रों में जाने से बचें। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में प्रशासन और संबंधित अमले के निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed