फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Two storey house collapsed in Chhatarpur seven hospitalised

MP News: छतरपुर में दो मंजिला मकान गिरा, मलबे में दबे सात लोगों को किया गया रेस्कयू, सभी अस्पताल में भर्ती

Tue, 30 Aug 2022 08:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 30 Aug 2022 08:00 PM IST
सार

मकान गिरने की आवाज सुनकर लोग सही समय पर बाहर निकलने लगे। जिससे उनकी जान बच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन
Two storey house collapsed in Chhatarpur seven hospitalised
छतरपुर में मकान गिरा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छतरपुर में मंगलवार सुबह एक दो मंजिला मकान गिरकर धराशाई हो गया। हादसे में छह से अधिक लोग दब गए। पड़ोसियों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


घटना छतरपुर जिला मुख्यालय सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गल्लामंडी, सरानी दरवाजा बाहर की है। मकान का मालिक गुलाब सिंह बुंदेला और गंगा बुंदेला अपने परिवार, बेटे-बहु, नाती-पोतों के साथ इसी घर में रहते थे। वे भैंसे पालकर अपना गुजर-बसर करते थे।

विज्ञापन


19 साल की प्रियंका राजा ने बताया कि सुबह पांच बजे वह कोचिंग जाने के लिए उठी तो मकान के कोने से किसी हिस्से के भिस्कने की आवाज आई। उसने घर वालों को बताया तो सभी जाग गए और जैसे ही वे उठे तो मकान भरभराकर उनपर गिर गया। जिससे सभी मलबे में दब गये। अगर घर के लोग सही समय पर बाहर नहीं निकल रहे होते तो बड़ा हादसा हो जाता। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो अगर यह घटना रात में घटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी सोते समय दब जाते, उन्हें संभलने का मौका नहीं मिलता। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। घटनास्थल और मकान का मौका-मुआयना नुकसान का जायजा किया जा रहा है। पीड़ितों को शासन-प्रशासन जो भी मदद होगी कि जाएगी। मकान का बाकी हिस्सा भी जेसीबी से गिराया जा रहा है। जिससे कोई अनहोनी न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed