फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   The water level of the Dhasan river increased, 7 gates of the Lahchura dam were opened

Chhatarpur News: धसान नदी का जलस्तर बढ़ा, लहचूरा डैम के 7 गेट खोले, किनारे के गांवों में सतर्कता की अपील

Sat, 05 Jul 2025 10:52 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 10:52 PM IST
सार

बुंदेलखंड में भारी बारिश के चलते लहचूरा डैम के सात गेट खोलकर धसान नदी में 84,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश प्रशासन अलर्ट पर है और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन
The water level of the Dhasan river increased, 7 gates of the Lahchura dam were opened
धसान नदी का जलस्तर बढ़ा

विस्तार

बुंदेलखंड में लगातार बारिश के चलते धसान नदी का जलस्तर बढ़ गया है और हरपालपुर के पास मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित लहचूरा डैम के सात गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह 11 बजे लहचूरा डैम के सात गेट 2.50 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए, जिससे 84,600 क्यूसेक पानी धसान नदी में छोड़ा जा रहा है। यह डैम मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की सीमा पर हरपालपुर के पास स्थित है, और इसका भराव क्षेत्र दोनों राज्यों में फैला हुआ है। उत्तरप्रदेश सरकार के अधीन इस डैम में पहाड़ी क्षेत्रों और सुखनई नदी से पानी की भारी आवक के कारण जलस्तर बढ़ गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंत्री ने जिस सड़क का जायजा लिया, दो घंटे बाद ही वो धसक गई, दो कार्यपालन यंत्री निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
यूपी सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर रामआसरे यादव ने बताया कि बांध की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे के गांवों के निवासियों, चरवाहों और मछुआरों को नदी और उसके आसपास के निचले क्षेत्रों या टापुओं से दूर रहने की हिदायत दी है। किसी भी आपात स्थिति में कंट्रोल रूम या नजदीकी थानों से संपर्क करने को कहा गया है। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है और बारिश व बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed