फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Seven lakhs looted from a businessman near DIG and SP bungalow

MP: DIG व SP बंगले के पास व्यापारी से सात लाख की लूट, 2 बाइक सवारों ने दिनदहाड़े कट्टा सटाकर दिया घटना को अंजाम

Sun, 18 Aug 2024 07:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Aug 2024 07:21 PM IST
सार

MP: छतरपुर जिले में अपराधियों और उनके अपराध उनका आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की दोपहर भारी व्यस्ततम जगह पर अपराधियों ने बड़ी और दुःसाहसिक घटना को अंजाम दे दिया, जहां DIG और SP बंगले के पास ही फिल्मी तरीके से लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Seven lakhs looted from a businessman near DIG and SP bungalow
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छतरपुर में दिनदहाड़े व्यापारी से सात लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी मुताबिक गुटखा व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल (पप्पू अग्रवाल) जो अपने नौगांव रोड स्थित गोदाम से अपने घर कार से जा रहे थे, तभी दोपहर लगभग 12 बजे करीब 2 मोटरसाइकिल पर सवार 4 नकाबपोशों ने कार को रोककर कट्टा अड़ाकर कार का कांच तोड़कर व्यापारी का रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


व्यापारी के अनुसार बैग में तकरीबन 7 लाख रूपये थे, व्यापारी ने जब DIG बंगले में तैनात संतरी को वारदात के बारे में बताया तो उसने 100 डायल को मोबाइल लगाने की सलाह दे दी। यह वारदात उस जवाहर मार्ग पर घटित हुई जहां हर समय जाम के हालात रहते हैं। वहीं घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed