फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Pandit Dhirendra Shastri's opposition increased after commenting on Raja Sahastrabahuji

Chhatarpur: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का गृह जिले में विरोध शुरू, राजा सहस्त्रबाहुजी पर टिप्पणी से नाराजगी

Thu, 27 Apr 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

बागेश्वरधाम के धीरेन्द्र शास्त्री ने कथा वाचन में राजा सहस्त्रबाहुजी को बलात्कारी और राक्षस बता दिया था, जिससे हैहयक्षत्रिय कलचुरी समाज भड़क उठा और अब उनका विरोध शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Pandit Dhirendra Shastri's opposition increased after commenting on Raja Sahastrabahuji
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वरधाम के धीरेन्द्र शास्त्री एक बार फिर अपने विवादित बयानों से चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपने कथा वाचन में राजा सहस्त्रबाहुजी को बलात्कारी और राक्षस बता दिया था, जिससे हैहयक्षत्रिय कलचुरी समाज भड़क उठा और अब उनका विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ कलचुरी कलार समाज द्वारा शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदय, पुलिस उपमहानिरीक्षक को आवेदन पत्र दिया जाएगा। समाज का आरोप है कि कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा जानबूझकर भगवान सहस्त्रबाहु जी का अपमान किया गया है। इतना ही नहीं अपमानजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर प्रचारित व प्रसारित कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया है। हैहयक्षत्रिय कलचुरी समाज के प्रति अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए जानबूझ कर मिथ्या कथन कह कर लोक शांति भंग किए जाने का कार्य किया है। जिस कारण अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किए जाने के लिए आवेदन देने की बात कही है। उनका कहना है कि वे अपने भगवान का अपमान सहन नहीं करेंगे। अधिवक्ता सुशील शिवहरे (प्रदेश युवा अध्यक्ष राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ) ने बताया कि समाजजन शुक्रवार सुबह 11 बजे डाकखाना चौराहा राय किराना पर एकत्रित होकर आवेदन देने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed