{"_id":"642ba2e46d5d87f6e40ef3a5","slug":"naib-tehsildar-attacked-and-assaulted-for-stopping-illegal-construction-case-registered-against-the-accused-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अवैध निर्माण रोकने पर गए नायब तहसीलदार, पटवारी से अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अवैध निर्माण रोकने पर गए नायब तहसीलदार, पटवारी से अभद्रता और मारपीट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 04 Apr 2023 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:55 AM IST
सार
नायब तहसीलदार से मारपीट की घटना की जानकारी लगने पर देर रात अधिकारियों ने बमीठा थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जहां आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506 34 IPC 3(1)द, 3(1)धा, 3(2)(v a)SCST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के झमटुली गांव में डॉक्टर द्वारा शासकीय नाला पर स्थगन आदेश के बाद भी अवैध रूप से मकान का निर्माण किया जा रहा था। जिसकी शिकायत और जानकारी लगने पर नायब तहसीलदार बसारी (राजनगर) नारायण कोरी और हल्का पटवारी शीतल शिवहरे शाम साढ़े पांच और छः बजे के करीब मौके पर पहुंचे और चल रहे अवैध निर्माण काम को रोकने के लिए कहा, जिस पर आरोपी नहीं माने। इसी बात पर गजेंद्र सिंह, चांदसी डॉ प्रतीश अधिकारी ने नायाब तहसीलदार नारायण कोरी पर पहले अभद्रता कर गाली गलौच की और फिर तैश में आकर मार-पीट कर दी। जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
घटना की जानकारी लगने पर देर रात अधिकारियों ने संबंधित बमीठा थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जहां आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506 34 IPC 3(1)द, 3(1)धा, 3(2)(v a)SCST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगने पर देर रात अधिकारियों ने संबंधित बमीठा थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जहां आरोपियों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 506 34 IPC 3(1)द, 3(1)धा, 3(2)(v a)SCST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
