{"_id":"63a1bb2998e8aa75314dd7a7","slug":"mp-news-four-accused-including-a-girl-arrested-in-gang-rape-case-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: युवती को बंधक बनाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म, एक लड़की सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: युवती को बंधक बनाकर किया था सामूहिक दुष्कर्म, एक लड़की सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 20 Dec 2022 07:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:10 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी लड़की सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सामूहिक दुष्कर्म का मामला छतरपुर शहर के ओरछा रोड थाना इलाके का है। यहां पैसों के लेन-देन के चलते युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
बता दें कि मामला जब संज्ञान में आया तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच लोगों को, जिनमें विजय नायक, गोपाल रैकवार, नीरज रैकवार, पंकज जैन और सोनाली उर्फ सुंदरी रैकवार के खिलाफ धारा-376, 376D, 353, 323, 506 और 109 IPC के तहत मामला दर्जकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
