फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP Election women wrote with mehndi on their hands - move forward, show the power of voting

MP Election 2023: रंगोली-रैली, मेहंदी रचाकर किया जागरूक, महिलाओं ने हाथों पर लिखा- बढ़ाएं कदम, दिखाएं वोट का दम

Thu, 19 Oct 2023 04:02 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 04:02 PM IST
सार

छतरपुर जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में ग्रामों की महिला मतदाताओं के साथ मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मेहंदी रचाकर मतदान के प्रति जागरूकता की गई। 

विज्ञापन
MP Election women wrote with mehndi on their hands - move forward, show the power of voting
महिलाओं ने हाथों पर मतदान के लिए जागरूकता फैलाने मेहंदी से संदेश लिखे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। छतरपुर में कहीं रंगोली तो कहीं रैली निकाली जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाथों पर मेहंदी रचाकर मतदान का संदेश देने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


छतरपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जीआर के निर्देशन में छतरपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले की समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में ग्रामों की महिला मतदाताओं के साथ मतदाता दिवस मनाया गया, जिसमें केन्द्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम की महिला मतदाताओं को बुलाकर मेहंदी रचाना, रंगोली बनाना, ग्राम में मतदाता जागरूकता रैली सहित विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से मतदाता को विधानसभा चुनाव अंतर्गत 17 नवंबर को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर में हुआ जागरूकता अभियान
जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में महिला मतदाताओं द्वारा मेहंदी रचाकर अपने हांथों पर लिखा- बढ़ाएं कदम, दिखाएं वोट का दम। इसी के साथ नौगांव, ढिलापुर, तालगांव, राजनगर, ईशानगर, बंधीकला, सुकवा, लवकुशनगर, अलीपुरा, करारा, बूदौर, नयाताल, बिजावर, बकस्वाहा, बम्होरी, बाजना, जैतपुरा, खमरिया, बगरौदा, सुजारा, धरमपुरा एवं किशनपुरा सहित जिले की आंगनवाड़ियों में मंगल दिवस मनाते हुए मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed