Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   MP: CM Mohan Yadav welcomed in Chhatarpur in accordance with Bundeli tradition

एमपी: छतरपुर में बुंदेली परंपरा से हुआ सीएम मोहन यादव का स्वागत, महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की अगवानी

Sat, 21 Nov 2026 03:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Nov 2026 03:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर पहुंचे। सिजई हेलीपेड पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बुंदेली परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।

 

विज्ञापन
MP: CM Mohan Yadav welcomed in Chhatarpur in accordance with Bundeli tradition
सीएम मोहन यादव का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिले के दौरे पर पहुंचे। वे लवकुशनगर तहसील के सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान खजुराहो एयरपोर्ट और सिजई हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पारंपरिक बुंदेली अंदाज में मुख्यमंत्री की अगवानी की।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां विधायक अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सिजई हेलीपेड पहुंचे, जहां वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन


पढे़ं: सब्जी मंडी हटाने पर बवालः इंदौर में भारी पुलिस बल तैनात, नेता प्रतिपक्ष ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव, कलेक्टर मृणाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सिजई हेलीपेड पर महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर बुंदेली परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सिजई आश्रम गौशाला में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने विवाह समारोह में शामिल नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।



मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से थामा स्वामी परमानंद गिरी महाराज का हाथ, साथ लेकर पहुंचे कार्यक्रम स्थल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को छतरपुर जिले के प्रवास के दौरान लवकुशनगर के ग्राम सिजई स्थित स्वामी परमानंद गौधाम गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्री 108 स्वामी परमानंद गिरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाराज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और आत्मीयता व्यक्त की। उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वामी परमानंद गिरी महाराज का हाथ थामा और उन्हें साथ लेकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय भाव वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा और सराहना का विषय रहा। महाराज से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने उनका आध्यात्मिक मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होना अपना सौभाग्य बताया तथा श्रद्धा भाव से उनका अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed