{"_id":"633efda67e7498681357babb","slug":"minor-tied-up-and-beaten-on-suspicion-of-theft-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'ऐसे तड़पा कर मत मारो चाहे जान से मार दो', चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटे जाने वाला नाबालिग बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'ऐसे तड़पा कर मत मारो चाहे जान से मार दो', चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटे जाने वाला नाबालिग बोला
Thu, 06 Oct 2022 11:19 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:19 PM IST
सार
छतरपुर में नाबालिग को चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। लहूलुहान नाबालिग गुहार लगा रहा है कि ऐसे तड़पा कर मत मारो चाहे जान से मार दो।
विज्ञापन
नाबालिग को खंभे से बांधकर पीटा गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छतरपुर इलाके में एक नाबालिग को चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा गया। नाबालिग लगातार बोलता रहा कि ऐसे तड़पा कर मत मारो चाहे जान से मार दो। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
बता दें कि मामला छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के परसनिया गांव का है। पास के गांव बगमऊ के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के को कुछ लोगों ने चोरी के शक में पकड़ा था। उसे सजा देने के लिए पहले तो खंभे से बांध दिया फिर घंटों तक पीटते रहे। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाबालिग खंभे से बंधा और पिटता नजर आ रहा है। नाबालिग के मुंह और नाक से खून बह रहा था, और वह गुहार लगा रहा था कि मुझे छोड़ दो।
मामले में लवकुश नगर के थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के कुछ लोग दो दिन पहले एक नाबालिग लड़के को पकड़ कर थाने लाए थे लेकिन दोनों के बीच राजीनामा हो गया था इसीलिए फिर मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे मारपीट के वीडियो के बाद भी कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।