फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Janjgir Champa: Youth fell from railway bridge into Hasdeo river, no clue even after 24 hours, SDRF team is

Janjgir Champa: रेलवे पुल से हसदेव नदी में गिरा युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, SDRF की टीम कर रही तलाश

Sat, 01 Jul 2023 09:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 01 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के रेलवे ब्रिज से हसदेव नदी गिरे युवक की अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 24 घंटे से भी ज्यादा समय हो चुके हैं पर युवक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। टीम के हाथ खाली हैं। बताया जाता है कि 282.80 मीटर की ऊंचाई बने पुल से युवक हसदेव नदी में गिरा गया था।

विज्ञापन
Janjgir Champa: Youth fell from railway bridge into Hasdeo river, no clue even after 24 hours, SDRF team is
डूबे युवक की तलाश करती SDRF की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के रेलवे ब्रिज से हसदेव नदी गिरे युवक की अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। 24 घंटे से भी ज्यादा समय हो चुके हैं पर युवक की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। टीम के हाथ खाली हैं। बताया जाता है कि 282.80 मीटर की ऊंचाई बने पुल से युवक हसदेव नदी में गिरा गया था। इसकी जानकारी नदी में नहा रहे लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से ढूंढने की कोशिश की। तलाश करने के लिए बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई और खोजबीन जारी है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, शुक्रवार को करीब 12 बजे नदी में नहा रहे लोगों ने देखा की हसदेव नदी के रेलवे ब्रिज से एक व्यक्ति नीचे गिरा गया जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलने पर खोजबीन की गई लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। शाम को एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर खोजबीन की 24 घंटे से भी ज्यादा समय बीत चुका है पर टीम के हाथ खाली हैं। 
विज्ञापन




एएसपी अनिल सोनी ने बताया की सिटी कोतवाली थाने में एक व्यक्ति जिसका नाम लैन कुमार केवट उम्र 50 वर्ष निवासी बालपुर के होने की जानकारी मिली है। परिजनों ने बताया की लैन केवट मानसिक रूप से बीमार है। फिलहाल, पुल से गिरे व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed