{"_id":"658baae74bceb20ce80ab493","slug":"illegal-liquor-being-sold-along-with-goods-in-grocery-store-seized-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: किराना दुकान में सामान के साथ बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश, 7 पेटी शराब की गई जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: किराना दुकान में सामान के साथ बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश, 7 पेटी शराब की गई जब्त
Wed, 27 Dec 2023 10:11 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 27 Dec 2023 10:11 AM IST
सार
Chhatarpur: छतरपुर में किराना दुकान में किराना सामग्री के साथ अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने छापामारी कार्रवाई कर शराब सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के जुझारनगर थाना क्षेत्र का है। जहां प्रभारी एसआई बृजेन्द्र कुमार चाचोंदिया ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर ग्राम रामपुर से 50 साल के व्यक्ति को किराने की दुकान से शराब बेचते पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 पेटी अवैध शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर में रखी किराना दुकान में किराना सामग्री के साथ अवैध शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने दुकानदार के यहां दबिश देकर 7 पेटी देशी एवं अंग्रेजी अवैध शराब, जिसकी कुल कीमती 25 हजार रुपये बताई गई है, उसे जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
