{"_id":"63593967524738118b3e31d4","slug":"husband-had-killed-his-wife-on-suspicion-of-illicit-relations-in-chhatarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंधों के संदेह में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: अंधे कत्ल का खुलासा, अवैध संबंधों के संदेह में पति ने ही की थी पत्नी की हत्या
Wed, 26 Oct 2022 07:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Oct 2022 07:13 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पति ने ही पत्नी की हत्या की थी। दरअसल, पति ने अवैध संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या की थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, पति ने पत्नी के अवैध संबंध, चरित्र शक और संपत्ति हड़पने को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 6 अक्टूबर को ओरछा रोड थाना अंतर्गत ग्राम कैडी में हाइवे पुल के पास एक महिला मथुरा बाई यादव पति मिजाजी यादव का शव बरामद हुआ था। जहां मृतिका के पति मिजाजी ने ओरछा रोड थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंचे एसपी सचिन शर्मा ने मामले में एसआईटी का गठन कर सघन जांच के निर्देश दिए। जहां विवेचना के दौरान सम्पूर्ण तथ्यों की सूक्ष्मता से जांच के दौरान मृतका के पति मिजाजी के बयानों को लिया तो संदेह पैदा हुआ।
विज्ञापन
जांच में पाया गया कि घटना की सूचना पति मिजाजी द्वारा तकरीबन एक घंटे बाद ग्राम कैंडी के लोगों को दी गई। जब पुलिस द्वारा एक घंटे विलंब से सूचना देने का कारण जानना चाहा गया तो मृतिका का पति घबरा गया। इस दौरान ही जब उससे तथ्यात्मक प्रश्न पूछे गए तो बार-बार पति का बयान बदलना सामने आया। ऐसे में एसआईटी टीम ने प्रश्नोत्तरी तैयार करके प्रश्न पूछे तो मिजाजी द्वारा घटना करना स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
SP ने किया खुलासा...
मामले में एसपी सचिन शर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन में अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया, मृतका का पति और फरियादी ही पत्नी का हत्यारा निकला। हत्या की वजह बताते हुए एसपी ने कहा, पति अपनी पत्नी पर शक संदेह करता था। साथ ही प्रॉपर्टी का भी मामले सामने आया है। जहां चल-अचल संपत्ति को लेकर भी वह पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। खुलासे के दौरान ASP विक्रम सिंह CSP लोकेंद्र सिंह ओरछा रोड थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
