एक झटके में बिछ गईं आठ लाशें: स्कूल में खाना खाने के बाद खेल रहे थे बच्चे, तभी आसमान से आई 'मौत'
गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए खंडहर नुमा मकान में स्कूली बच्चे और कुछ लोग ठहरे हुए थे,तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में बहुत बड़ा और दुखद हादसा हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना सोमनी थाना क्षेत्र के जोरातराई गांव में दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में आगे कार्रवाई में जुटे हैं।
घटना पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सब कुछ हमारे संज्ञान में है और सरकार इस पर तत्काल कार्रवाई कर रही है। आठ मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हमारे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए हैं और तत्काल राहत राशि मुहैया कराई जा रही है।
#WATCH रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत पर कहा, "सब कुछ हमारे संज्ञान में है और सरकार इस पर तत्काल कार्रवाई कर रही है... 8 मृतकों में स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हमारे अधिकारी तुरंत वहां पहुंच गए हैं और तत्काल… pic.twitter.com/tSRGvTd9T9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2024
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे भोजन अवकाश पर मैदान में खेल रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए खंडहर नुमा मकान में स्कूली बच्चे और कुछ लोग ठहरे हुए थे तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष और छह बच्चे शामिल है। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से इलाके में मातम पसरा हुआ है।
वहीं राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शासन के नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता अनुदान राशि तत्काल स्वीकृत की गई। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए। घटना स्थल में आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.