फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Uma Bharti was seen dancing to the beats of the dholak in saffron attire.

Chhatarpur News: भगवा वेशभूषा में ढोलक की थाप पर नृत्य करते नजर आईं उमा भारती, जानें मामला

Sun, 19 Oct 2025 09:44 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 19 Oct 2025 09:44 AM IST
सार

उमा भारती गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुई थीं। परिवार की महिलाओं के आग्रह पर उमा भारती ने भी डांस कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। यह आयोजन शहर की लोकनाथ पुरम कॉलोनी में हुआ, जहां परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Uma Bharti was seen dancing to the beats of the dholak in saffron attire.
नृत्य करतीं उमा भारती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर पहुंचीं उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भगवा कपड़ों में नृत्य करतीं नजर आ रहीं हैं। वे कुछ महिलाओं संग ढोलक की थाप पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज पहली बार देखा गया।

विज्ञापन


दरअसल मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती धनतेरस के दिन छतरपुर पहुंचीं थी। यहां उनके मुंह बोले भाई राजू फूलवानी के नवनिर्मित घर के गृह प्रवेश के कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। इस दौरान  परिजनों ने जोरशोर से उनका ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया। परिवार की महिलाएं ढोल की थाप पर नृत्य करने लगीं और उमा भारती से भी नृत्य का निवेदन किया, जिसपर उमा भारती मना नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नरक चतुर्दशी: छोटी दिवाली पर क्यों होता है यमाष्टक का पाठ? जानें क्या है यम दीपक और यमाष्टक स्तोत्र का रहस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर की पॉश कालोनी लोकनाथ पुरम में फूलवानी परिवार का निजी मकान निर्मित हुआ है, जिसका अप्रत्यक्ष गृह प्रवेश उद्घाटन उमा भारती से कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed