फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News Terror of criminals due to failure of police in Bakswaha minor children are openly gambling

Chhatarpur News: बकस्वाहा में पुलिस की नाकामी से अपराधियों का आतंक, नाबालिग बच्चे सरेआम खेल रहे जुआ

Wed, 08 Jan 2025 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 10:53 PM IST
सार

छतरपुर जिले के बकस्वाहा में पुलिस की नाकामी से अपराधियों का आतंक मचा हुआ है। साथ ही अवैध कारोबार का खुला खेल चल रहा है। वहीं, नाबालिग बच्चे सरेआम जुआ खेल रहे और नशे के आदी हो रहे हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur News Terror of criminals due to failure of police in Bakswaha minor children are openly gambling
जुआ खेलते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के बकस्वाहा थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नाकामी और उदासीनता के कारण हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। ठंड के मौसम में चोरी और अपराधों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। बल्कि इसमें और इजाफा हो रहा है। चोरी की घटनाएं अब आम बात हो गई हैं। जहां अपराधी न केवल वाहनों, घरों और मंदिरों को अपना शिकार बना रहे हैं। बल्कि हाल ही में महाकाली मंदिर में हुई चोरी और जैन समुदाय के रथ से कलश चोरी की घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब किसी भी स्थान पर चोरी करने से नहीं कतराते।

विज्ञापन


अवैध कारोबारों की स्थिति भी और खराब हो चुकी है। अवैध शराब, गांजा, जुआ और सट्टा खुलेआम चल रहे हैं और इस पर न तो पुलिस का कोई नियंत्रण है और न ही कोई कार्रवाई होती दिख रही है। इन अपराधों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बच्चे खुलेआम जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अपराधी अब अपनी गतिविधियों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


बकस्वाहा के लगभग 70 गांवों की 75,000 से अधिक की आबादी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। जब बकस्वाहा मुख्यालय पर इस तरह के अपराध और अवैध कारोबार बढ़ रहे हैं तो फिर ग्रामीण क्षेत्रों की हालत क्या होगी, यह सोचने का विषय है। बम्हौरी और नैनागिर पुलिस चौकियों की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। यहां भी अपराधियों का बोलबाला है और पुलिस बिना किसी कार्रवाई के अपना समय गंवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मडदेवरा क्षेत्र में तो अपराधियों का मनोबल और भी बढ़ चुका है। यहां दिनदहाड़े हत्या की कोशिशें, लूट और हिंसक वारदातें हो रही हैं और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती। हाल ही में एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की थी। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उसका भतीजा अपराधियों के हमले का शिकार हो गया। अगर पुलिस समय पर एक्शन लेती तो शायद यह घटना टल सकती थी।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस का ध्यान केवल शहरी इलाकों पर ही रहता है, जबकि ग्रामीण इलाकों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुलिस प्रशासन कब तक इन अपराधियों पर लगाम लगाएगा, या फिर यहां कोई बड़ी घटना घटित होने का इंतजार किया जाएगा? यह साफ नजर आ रहा है कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो बकस्वाहा में अपराधों और अवैध कारोबारों का विस्तार और खतरनाक रूप ले सकता है।


बकस्वाहा के नागरिक अब यह उम्मीद कर रहे हैं कि पुलिस इस गंभीर स्थिति को गंभीरता से ले और इसे नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल कदम उठाए। एसडीओपी बड़ामलहरा, रोहित अलावा का कहना है कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है, और जो भी जानकारी हमें मिलती है, उस पर कार्यवाही की जाती है। हालांकि, यह सवाल उठता है कि क्या इस 'मुस्तैदी' का प्रभाव जनता पर महसूस हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed