{"_id":"64b52f2aae411f48410454a9","slug":"chhatarpur-news-relatives-reached-hospital-with-patient-on-handcart-dead-body-was-not-found-even-after-death-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, मौत के बाद भी नहीं मिला शव वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन, मौत के बाद भी नहीं मिला शव वाहन
Mon, 17 Jul 2023 05:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 05:38 PM IST
सार
Chhatarpur News: मध्यप्रदेश में छतरपुर जिले से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर परिजन मरीज को ठेले पर लेकर अस्पताल पहुंचे। हद तो तब हो गई जब मरीज की मौत के बाद भी शव वाहन नहीं मिला।
विज्ञापन
मरीज को ठेले पर ले जाते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर के बकस्वाहा में हाथ ठेले पर मरीज के अस्पताल पहुंचने का मामला सामने आया है। जहां गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीज को एंबुलेंस न मिलने से परिजन उसे हाथ ठेले पर ले गए।
विज्ञापन
बता दें कि मामला बकस्वाहा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा का है। जहां मरीज महेंद्र बंसल को उसके परिजन हाथ ठेले पर इलाज कराने ले गए। इतना ही नहीं हाथ ठेले पर पहुंचे मरीज का ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसका हाथ ठेले पर ही इलाज शुरू कर दिया। वहीं, अब इलाज में देरी होने से मरीज महेंद्र बंसल की जान चली गई है, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं, अब मानवता शर्मशार होने के बाद मरीज की मौत के बाद उन्हें शव घर ले जाने के लिए शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका है, जिसके चलते परिजनों का हाल-बेहाल है और परेशान परिजन रो-बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
