{"_id":"65b9248925e96552460a0939","slug":"chhatarpur-news-giving-bribe-to-ias-tapasya-parihar-cost-teacher-dearly-arrested-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur News: IAS तपस्या परिहार को रिश्वत देना शिक्षक को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur News: IAS तपस्या परिहार को रिश्वत देना शिक्षक को पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार
Tue, 30 Jan 2024 10:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:02 PM IST
सार
छतरपुर जिले में जिला पंचायत सीईओ के पद पर IAS तपस्या परिहार को शिक्षक विशाल अस्थाना को रिश्वत देना महंगा पड़ गया। चुनाव के समय ड्यूटी न करने के मामले में जिला पंचायत सीईओ तपस्या ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन
IAS तपस्या परिहार और पुलिस संग शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब आईएएस अधिकारी और जिला पंचायत की सीईओ तपस्या सिंह परिहार ने निलंबित चल रहे एक शिक्षक को अपने चैंबर से गिरफ्तार करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, यह शिक्षक अपनी बहाली के लिए जिला पंचायत सीईओ के कक्ष में आवेदन पत्र के साथ 50 हजार रुपये की रिश्वत से भरा लिफाफा लेकर पहुंच गया था। इसी बात से नाराज सीईओ ने शिक्षक विशाल अस्थाना को गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, सटई संकुल क्षेत्र के ग्राम कुपिया में स्थित माध्यमिक शाला में विशाल अस्थाना नामक शिक्षक पदस्थ है। विधानसभा चुनाव के दौरान विशाल अस्थाना लगातार अपनी ड्यूटी से गायब रहे। उन्होंने चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में भी हिस्सा नहीं लिया, जिसके कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया था। विशाल अस्थाना तभी से निलंबित थे और अपनी बहाली के लिए लगातार परेशान हो रहे थे।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे वे कलेक्ट्रेट में स्थित जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार के चैंबर में पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी बहाली को लेकर एक आवेदन पत्र दिया और साथ में ही 50 हजार रुपये की राशि से भरा लिफाफा भी मैडम की टेबिल पर रख दिया। मैडम ने जब शिक्षक की यह हरकत देखी तो तत्काल उसे फटकार लगाई और सिटी कोतवाली टीआई अरविंद कुजूर को फोन लगाकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस शिक्षक को खुलेआम रिश्वत देने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है, अब उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
