फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur News: Driver drowned along with truck in stone quarry of Chhatarpur

Chhatarpur News: पानी से भरी 40 फीट गहरी खदान में गिरा ट्रक, डूबने से चालक की मौत; जांच में जुटा प्रशासन

Thu, 27 Mar 2025 07:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Mar 2025 07:32 AM IST
सार

स्थानीय लोगों के अनुसार चालक ट्रैक्टर चलाने का अनुभव रखता था, लेकिन उसे गहरी खदान में ट्रक चलाने के लिए मजबूर किया गया। खदान की गहराई 40 फीट से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Chhatarpur News: Driver drowned along with truck in stone quarry of Chhatarpur
छतरपुर की पत्थर खदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले के गौरिहार अनुविभाग के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंड़ाही पहाड़िया पत्थर खदान में एक गंभीर हादसा सामने आया। यहां 40 फीट गहरी पानी से भरी खदान में ड्राइवर ट्रक समेत गिर गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज पाल पिता सुरेन्द्र पाल निवासी हटवा हाल निवास मक़रबई खोड़ा के रूप में पहचान हुई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो खदान संचालक मनोज पाल से काफी गहरी पत्थर खदान में ट्रक चलवा रहे थे, जबकि वो ट्रैक्टर चालक था। जिस खदान में ट्रक डूबा है उसकी गहराई लगभग 40 फीट से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में आरएसएस के अध्ययन में बड़ा खुलासा, मुस्लिम बाहुल्य इलाके से हिंदू परिवार कर रहे पलायन

घटना और मामले की जानकारी लगाने पर SDM बलबीर रमन, तहसीलदार शारदा प्रसाद सोनी, गौरिहार तहसीलदार आकाश, नीरज थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मामले में SDOP नवीन दुबे का कहना है कि पत्थर खदान में ट्रक सहित ड्राइवर के डूबने की जानकारी प्राप्त हुई है। तत्काल गोताखोर और क्रेन मशीन बुलवाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed