फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Forest wealth looted in Panna Tiger Reserve mafias are cutting trees for gum

Chhatarpur: पन्ना टाइगर रिजर्व में वन संपदा पर डाका, गोंद के लिए पेड़ों की छिलाई कर रहे माफिया

Sat, 05 Oct 2024 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 08:19 PM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व में वन संपदा पर डाका डाला जा रहा है। माफिया गोंद के लिए पेड़ों की छिलाई कर रहे हैं। बता दें, माफिया टाइगर रिजर्व के बगरा पहाड़ में सलैया पेड़ों से छिलाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhatarpur Forest wealth looted in Panna Tiger Reserve mafias are cutting trees for gum
पेड़ की छिलाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर जिले की सीमा क्षेत्र में पन्ना टाइगर रिजर्व रेंज में वन संपदा पर डाका डाले जाने यानी जंगल के पेड़ों को छीलकर उनमें से गोंद निकाले जाने का मामला सामने आया है। जहां पन्ना टाइगर रिजर्व के बगरा पहाड़ में सलैया पेड़ों की छिलाई कर उसके लिक्विड/रस से बनने वाली गोंद को निकाल रहे और इसकी तस्करी कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला छतरपुर के चंद्रनगर रेंज के पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत भुसोर बीट में बगरा पहाड़ के आसपास के जंगल में वन माफियाओं द्वारा सलैया के पेड़ों की छुलाई कर अवैध रूप से गोंद निकालने और एकत्रित करने का मामला सामने आया है। जहां पेड़ों से गोंद निकालकर वन संपदा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और गोंद की तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन




जंगलों में चल रहीं अवैध गतिविधियां
जानकारों की माने तो पन्ना टाइगर रिजर्व के सुरिक्षत माने जाने वाले जंगलों में वन माफिया इस समय बहुत सक्रिय हैं, जिससे जंगल सुरिक्षत नहीं हैं। यदि इस तरह से जंगल में अवैध गतिविधियां सक्रिय रूप से चलतीं रहीं तो वह दिन दूर नहीं की जंगलों से यह वन संपदा दोहन होती रहेगी और समाप्ति की कगार पर होगी। मामले में जब वन्य अधिकारी पन्ना टाइगर रिजर्व CCF पन्ना से बात की गई तो उनका कहना है कि जानकारी प्राप्त हुई है। मौके की जांच पड़ताल कर अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed