{"_id":"638de0a99bfe50315d7d4919","slug":"chhatarpur-dead-body-of-an-elderly-person-found-in-khajuraho-kurukshetra-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव, कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी तो दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में मिला बुजुर्ग का शव, कोशिशों के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी तो दफनाया
Mon, 05 Dec 2022 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:44 PM IST
सार
छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो रेलवे स्टेशन पर खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं होने के बाद उसे दफना दिया गया है।
विज्ञापन
खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में बुजुर्ग का शव मिला है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में ट्रेन में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। ये व्यक्ति कौन है, कहां से आया था, कहां जा रहा था, कुछ पता नहीं चल सका है। जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव दफना दिया गया है। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मामला जिले के बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहो रेलवे स्टेशन का है। खजुराहो-कुरुक्षेत्र ट्रेन में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। बुजुर्ग की उम्र करीब 62 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। बोगी क्रमांक 11841, 42 में ट्रेन के बाथरूम की गैलरी में यह लाश मिली है। मामले की जानकारी लगगने पर स्थानीय बमीठा पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को ट्रेन से निकलवाया और पंचनामा भरकर राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां पर शव की शिनाख्त के लिए मर्चुरी में फ्रीजर में रखा गया था, जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर शव को दफना दिया गया है। अज्ञात मृतक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट सतना रेलवे को भेजी गई है। जांच उपरांत विधि संवत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।