फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Dalit brother and sister were brutally beaten thinking they were lovers

Chhatarpur: भाई-बहन को प्रेमी जोड़ा समझ बेरहमी से पीटा, वो बताते रहे अपना रिश्ता पर नहीं रुके मारने वाले

Wed, 06 Sep 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Sep 2023 07:18 PM IST
सार

छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के सटई रोड स्थित एमपीईबी मंदिर के पास दलित भाई बहन को प्रेमी जोड़ा समझकर सरेआम पिटाई कर दी गई। यहां भाई-बहन चीखते चिल्लाते रहे पर उनकी कोई सुनने वाला नहीं था, और भाई-बहन को प्रेमी जोड़े समझ कर मारते रहे।

विज्ञापन
Chhatarpur: Dalit brother and sister were brutally beaten thinking they were lovers
छतरपुर में दलित भाई बहन से मारपीट का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना इलाके में दलित भाई-बहन को प्रेमी जोड़ा समझकर सरेआम मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के सटई रोड स्थित एमपीईबी मंदिर के पास दलित भाई बहन को प्रेमी जोड़ा समझकर सरेआम पिटाई कर दी गई। यहां भाई-बहन चीखते चिल्लाते रहे पर उनकी कोई सुनने वाला नहीं था, और भाई-बहन को प्रेमी जोड़े समझ कर मारते रहे। घायल युवक अतुल चौधरी ने से जब फोन पर बात हुई तो उसने बताया मारने वाले पांच लोग थे। पहले तीन लोग मारते रहे फिर दो और आ गए और उन्होंने भी पीटना शुरू कर दिया। जातिगत गालियां भी दीं। जो कि अपने आप को कोई राजनैतिक दल का बता रहे थे।
विज्ञापन


मामले में पुलिस का कहना है कि दलित युवक अतुल चौधरी व युवती सटई रोड स्थित मंदिर के पास चाट/टिकिया की दुकान पर खड़े थे, आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। जिस पर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर मारपीट करने वाले युवकों को बजरंग दल से जोड़ा जा रहा है, वह पूर्णता गलत है। अभी तक इस प्रकार कोई भी जानकारी सामने नहीं आई और न ही थाने में दर्ज रिपोर्ट में कोई जिक्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed