फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur Court gave order of attachment against CMO table and chair along with vehicle will be attached

Chhatarpur News: कोर्ट ने दिया नपा CMO के खिलाफ कुर्की का आदेश, वाहन सहित टेबल और कुर्सी को किया जाएगा कुर्क

Sat, 05 Oct 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 05 Oct 2024 07:32 PM IST
सार

अदालत के आदेश के पालन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी के वाहन एवं उनके कार्यालय के टेबल-कुर्सी को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन
Chhatarpur Court gave order of attachment against CMO table and chair along with vehicle will be attached
छतरपुर कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में न्यायालय द्वारा छतरपुर नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ कुर्की का आदेश जारी किया गया है। इसमें अदालत के आदेश के पालन हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी के वाहन एवं उनके कार्यालय के टेबल-कुर्सी को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


निष्पादन प्रकरण क्रमांक 13/2024 काशी बनाम मुख्य नगर पालिका अधिकारी छतरपुर एवं अन्य में असत्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एवं बार-बार आदेश पारित होने के पश्चात भी उसका पालन न करने के कारण, आवेदक काशी प्रसाद साहू के पत्र को संज्ञान में लेते हुए न्यायालय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी छतरपुर के वाहन और कार्यालय के टेबल एवं कुर्सी को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी छतरपुर को स्थाई लोक अदालत (लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित मामले में) दिनांक 16 नवंबर 2022 के आदेश का पालन न करने एवं असत्य प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के संबंध में तथा स्थाई लोक अदालत के आदेश के पालन हेतु मुक्त नगर पालिका अधिकारी के वाहन एवं उनके कार्यालय के टेबल कुर्सी को कुर्क करने संबंधी न्यायालय द्वारा आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


विदित हो कि आवेदक काशी प्रसाद साहू का भवन छत्रसाल चौराहा महल रोड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित है। इसमें स्थित दुकान में आवेदक का पुत्र जीतेन्द्र साहू महाजन मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान संचालित करता है। वर्ष 2016 के सितंबर माह में छत्रसाल चौराहा से महल रोड की ओर पूर्व दिशा में आरसीसी का फुटपाथ बनाया गया, किन्तु अन्य मिठाई व फल विक्रेता द्वारा दक्षिण से उत्तर की ओर बहाए जाने वाले गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बरसात का पानी जमा हो रहा है। नवनिर्मित फुटपाथ के आगे कच्चा सेपटिक टैंक बना है। दुकान के आस-पास गंदा पानी जमा हो रहा है। आवेदक द्वारा इस संबंध में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर शिकायत की गई, किंतु शिकायत का कोई निराकरण नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया और समस्त दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, जिसके जवाब में नपा सीएमओ ने न्यायालय में जवाब दिया कि नगर पालिका छतरपुर द्वारा छत्रसाल चौराहा महल रोड जिला चिकित्सालय के सामने बह रहे गंदे पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था कर दी गई है। उक्त स्थान पर पक्की नाली का निर्माण आगे किया जाएगा। इसके बाद नपा द्वारा वहां कोई नाली निर्माण नहीं कराया गया। बल्कि उक्त आवेदक के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया गया। इस पर आवेदक काशी प्रसाद साहू ने न्यायालय को फिर अवगत कराया। अब न्यायालय ने आदेश जारी कर नपा सीएमओ के खिलाफ कुर्की का आदेश पारित किया है। गौरतलब है कि उक्त प्रकरण में स्थाई निरंतर लोक अदालत एवं लोकोपोयोगी अदालत द्वारा आदेश पारित किया गया था, जिसका निष्पादन माननीय न्यायालय द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed