{"_id":"6783c566165db16577022539","slug":"chhatarpur-bsc-student-diksha-gupta-committed-suicide-by-jumping-from-the-fourth-floor-reason-still-unknown-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: यूपी की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: यूपी की रहने वाली बीएससी की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान
Sun, 12 Jan 2025 07:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:06 PM IST
सार
छतरपुर में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा दीक्षा गुप्ता ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सिंचाई कॉलोनी के जैन बिल्डिंग में हुई। छात्रा उत्तरप्रदेश के राठ की निवासी थी और पढ़ाई के लिए छतरपुर में अकेली रह रही थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात है, पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
छतरपुर में छात्रा की आत्महत्या के बाद सुसाइड नोट तलाशती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएससी की छात्रा दीक्षा गुप्ता ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। छतरपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह छत्रसाल विश्वविद्यालय में बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की छात्रा थी।
विज्ञापन
वह छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की जैन बिल्डिंग सिंचाई कॉलोनी में किराए से रहती थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। छात्रा के पिता सुरेश कुमार गुप्ता निवासी उत्तरप्रदेश के राठ के रहने वाले हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जिला अस्पताल में मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है।
विज्ञापन
मां मिलने आई थी
मामले में जब मृतका की मां इंद्रा गुप्ता से बात की तो उनका कहना है कि वह उत्तरप्रदेश के राठ की रहने वाली हैं और उनकी बेटी छतरपुर में अकेले रहकर पढ़ाई करती थी। हाल ही में मैं उससे मिलने यहां आई थी। जिस वक्त घटना घटी उस समय मैं टॉयलेट में थी। जब बाहर आई तो देखा यह घटना घट गई।
विज्ञापन
