फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Brother-in-law killed his pregnant daughter-in-law with an axe, other daughter-in-law injured.

Chhatarpur News: जेठ ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, दूसरी बहू घायल

Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed his pregnant daughter-in-law with an axe, other daughter-in-law injured.
जेठ ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, दूसरी बहू घायल।
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौन चौकी के देवरी गांव में मंगलवार शाम को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक जेठ ने अपने ही भाइयों की पत्नियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में आठ माह की गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी कल्लू पाल और उसके तीन भाइयों के बीच पिछले एक वर्ष से जेवर और जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। तीनों भाई मजदूरी के लिए दिल्ली में रहते हैं, जबकि आरोपी कल्लू गांव में ही रहता था। मंगलवार शाम को कल्लू का अपने छोटे भाई की पत्नी अनीता पाल (20 वर्ष) और दूसरे भाई की पत्नी संतोषी पाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर कल्लू ने आपा खो दिया और पास में रखी कुल्हाड़ी से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कथित लव जिहाद के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकियों को पकड़ने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्हाड़ी के वार से अनीता, जो आठ माह की गर्भवती थी, गंभीर रूप से घायल हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दूसरी बहू संतोषी पर भी कल्लू ने हमला किया, लेकिन वह किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। संतोषी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- 'बिगड़ैल औलाद है, यह सुधर नहीं सकता', छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कल्लू पाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका अनीता का शव पोस्टमार्टम के लिए लवकुशनगर भेजा गया, जहां बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में आक्रोश और शोक का माहौल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

जेठ ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, दूसरी बहू घायल।

जेठ ने गर्भवती बहू को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट, दूसरी बहू घायल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed