फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: Two members of inter-state vehicle thief gang arrested, tractor-trolley seized, two still absconding

छतरपुर: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो अब भी फरार

Mon, 21 Mar 2022 02:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Mar 2022 02:01 PM IST
सार

छतरपुर जिले के थाना महाराजपुर से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने जब्त कर लिया है। दो आरोपियों को भी पकड़ा है। ये उत्तर प्रदेश के हैं। इनके गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
 

विज्ञापन
Chhatarpur: Two members of inter-state vehicle thief gang arrested, tractor-trolley seized, two still absconding
महाराजपुर से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने जब्त कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना महाराजपुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ा है। ये उत्तर प्रदेश के हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बरामद कर लिया गया है। इनके गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2022 की रात्रि में ग्राम टटम के खुमना पिता छविलाल प्रजापति के घर के सामने रखा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया था। छानबीन में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर-ट्रॉली उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के पलरी निवासी आरोपी कामता प्रसाद कुशवाहा एवं प्रेमप्रसाद कुशवाहा निवासी कुलकुम्हारी के कब्जे में है। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उन्हें पकड़ लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया।
विज्ञापन


महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 20 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के ग्राम पलरी से आरोपी कामता कुशवाहा को और प्रेमप्रसाद कुशवाहा को ग्राम कुलकुम्हारी से गिरफ्तार किया गया। जिन्होंने पूछतांछ में बताया कि हम चार लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी किया था। उनके बताए स्थान वनाफर क्रेशर प्रकाश बम्होरी थाना प्रकाश बम्होरी के पास से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया गया। दो आरोपी अब भी फरार हैं। जिनके पता-ठिकाने पर पुलिस दबिश दे रही है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed