{"_id":"62247935465f2b7fe928fa72","slug":"chhatarpur-thief-escaped-from-badamalhara-police-station-handcuffs-in-hands-and-police-guard-did-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: बड़ामलहरा थाने से फरार हो गया चोर, हाथों में हथकड़ी और पुलिस का पहरा भी काम न आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: बड़ामलहरा थाने से फरार हो गया चोर, हाथों में हथकड़ी और पुलिस का पहरा भी काम न आया
Sun, 06 Mar 2022 02:34 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:34 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाने से एक चोर फरार हो गया। शौच के लिए उसे बाहर लाया गया था। तभी उसने सैनिक को धक्का दिया और हथकड़ी के साथ दीवार फांदकर थाने के पीछे वाली पहाड़ी से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाने से एक चोर फरार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बड़ामलहरा थाने से सिपाही को धक्का देकर एक चोर फरार हो गया। शौच के लिए उसे बाहर लाया गया था। तभी उसने सैनिक को धक्का दिया और हथकड़ी के साथ दीवार फांदकर थाने के पीछे वाली पहाड़ी से फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बड़ामलहरा क्षेत्र के अंतर्गत बड़ामलहरा नगर में दो व्यवसायियों सुकमाल देवड़िया व सोनू राजपूत की दुकानों में मोबाइल चोरी घटना हुई थी। संदेही दुकानों से मोबाइल चुरा कर बाइक से फरार हो गया था। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल की निशानदेही के आधार पर आरोपियों को टीकमगढ़ जिले के ग्राम सतरई बडेरा निवासी लखन पाल एवं अभिषेक कुशवाहा, सूर्यपाल घोष निवासी हरपुरा को 3 मार्च की रात ढाई बजे गिरफ्तार किया था। 4 मार्च की सुबह 6 बजे पकड़े गए संदेहियों में से एक लखन पाल को नगर सैनिक रामेश्वर विश्वकर्मा शौच कराने के लिए ले गया, इसी दौरान उसने हथकड़ी आरोपी को पकड़ा दी। तभी आरोपी ने सैनिक को धक्का मारकर गिरा दिया और हथकड़ी के साथ दीवार फांदकर थाने के पीछे वाली पहाड़ी पर चढ़कर फरार हो गया।
पिछले 3 दिनों से बड़ामलहरा पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि थाना बड़ामलहरा में प्रधान आरक्षक अरविंद कुमार की शिकायत पर धारा 224 के तहत एक और प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। थाने से भागे आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, पुलिसकर्मियों पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।