फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur: The youth was lying on the middle road for half an hour, did not dial 108 and 100, people did not help for fear of getting caught in legal action

छतरपुर: बीच सड़क पर आधा घंटे पड़ा रहा युवक, नहीं आई 108 और 100 डायल, लोगों ने कानूनी कार्रवाई में फंसने के डर से नहीं की मदद

Wed, 29 Dec 2021 02:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 02:49 PM IST
सार

छतरपुर में बेहोश होकर गिरे युवक की मदद के लिए 100 डायल और 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। करीब आधे घंटे से युवक सड़क पर पड़ा रहा। परिजन पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। लोग भी कानूनी कार्रवाई में फंसने की बात कहते हुए मदद नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
Chhatarpur: The youth was lying on the middle road for half an hour, did not dial 108 and 100, people did not help for fear of getting caught in legal action
chhatarpur: बीच सड़क पर पड़ा रहा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर में बेहोश होकर गिरे युवक की मदद के लिए फोन करने के बाद भी 100 डायल और 108 एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। करीब आधे घंटे से युवक सड़क पर पड़ा रहा। परिजनों को सूचना मिलने पर वे पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। आसपास के लोग भी कानूनी कार्रवाई में फंसने की बात कहते हुए मदद नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


मामला छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड इलाके का है, जहां नेशनल हाईवे के किनारे एक युवा बेहोश होकर गिर पड़ा और आधे घंटे से ज्यादा समय तक सड़क किनारे पड़ा रहा। आसपास के दुकानदार और लोगों ने डायल 100 और 108 को कॉल किया, बावजूद इसके आधा घंटे तक वह नहीं पहुंचे। इसी दौरान लोगों ने उसके परिवार का पता लगाकर फोन कर सूचना दी। परिजनन उसे उठाकर टेक्सी में अस्पताल ले गए। युवक का नाम दीपक पिता जीतेन्द्र अहिरवार बताया जा रहा है, जो कि शहर के महतवाना मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन


लोगों ने इसलिए नहीं की मदद
आसपास के दुकानदार और लोगों की मानें तो वे चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे और उसे अस्पताल नहीं ले जा पा रहे थे। दरअसल उन्हें डर था कि कहीं उसे कुछ हो गया तो उन्हें बेवजह लेने के देने पड़ जाएंगे और कानूनी कार्रवाई से दो-चार होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed